ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में बीते दिनों 1863 में बना मिनी ओल्ड लंदन हाउस अग्निकांड के भेट चढ़ा ,जिसमें एक ब्यूटी पार्लर की दुकान भी हुई स्वाहा। 

ब्यूटी पार्लर की मालकिन गायत्री खाती के साथ तीन स्टाफ़ काम करते थे उनमें आकांक्षा, आकांक्षा, गीता उनके ऊपर भी रोजी-रोटी का संकट 

रिपोर्टर –  गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। ओल्ड लंदन हाउस भवन में बीते दिनों भीषण आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ था

 भवन के भीतर फंसी बुजुर्ग महिला 81 वर्षीय शांता देवी को अपनी जान गवानी पड़ी जो कि चलने फिरने मे असमर्थ थी।शांता देवी उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहास कार प्रो. अजय रावत की सगी बहन थी।एस.डी.आर.एफ और एन.डी.आर.एफ ने उनके शव को बरामद किया। 

वही भीषण आग में गायत्री मैक ओवर ब्यूटी पार्लर की दुकान भी आग की भेट चढ़ गई।गायत्री खाती अपने वर्करो के साथ ब्यूटी पार्लर चलाया करती थी। एक वही साधन था गायत्री के पास आजीविका चलाने का जो अब खंडहर में तब्दील हो चुका है।

1863 में बनी मिनी ओल्ड लंदन नाम से जाने जाना वाला भवन राख बनकर रह गया । भवन के नीचे जो दुकान है। उसमें अनेक लोगों का नुकसान हुआ है। 

गायत्री खाती ने कहा की उनकी दुकान में रखा 14 से 15 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें 80 से 90 हज़ार कैश थे वो भी भीषण अग्निकांड में स्वाह हो गए।

अब उन्हें सरकार से एक ही उम्मीद है किसी तरीके से दूसरी जगह छत दी जाए जिससे कि वो अपनी आजीविका चला सके।

अब इसके अलावा उनके पास कोई साधन नहीं है अपना घर परिवार चलाने के लिए,गायत्री खाती के साथ जो तीन स्टाफ़ काम करते थे।

उनमें आकांक्षा, आकांक्षा, गीता उनके ऊपर भी रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बेतरतीब कट ने फिर ली एक जान: गलत दिशा से आए वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत, मासूम बेटा हुआ अनाथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.