ब्रेकिंग न्यूज़

बीच सड़क चलती कार जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे कार सवार 

देहरादून। बीच सड़क पर चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना दोपहर के वक्त हुई, जब चलती कार में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे. जब गाड़ी में आग लगी तो बिना देरी किये, तीनों सवार उतरकर बाहर आ गए।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के पास एक चलती कार में आग लग गई. गनीमत रही कि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।

चलती कार में आग लगते ही उसमें सवार तीन लोग तुरंत कार से बाहर हो गए. इसके बाद देखते-ही देखते पूरी कार धू-धूकर जल गई. जब तक लोग कुछ कर पाते पूरी कार में आग लग चुकी थी।

कार में आग लगने के बाद तुरंत अग्निशमन और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन गाड़ियां कार में लगी आग को रोकने के प्रयास जुट गई।बीच सड़क में चलती कार में लगी आग, धू धूकर जल गई कार

कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि इस घटना में स्विफ्ट कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई. उधर पुलिस की माने तो घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.