उत्तराखंड अल्मोड़ा नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग क्वारब पुल पर पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर राष्ट्रीय मार्ग आ गया

 4 घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को खोला गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। क्वारब पुल पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)पर आ गिरा।

जिससे मार्ग बंद हो गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को छोटे वाहनो के लिए खोला जा सका।अल्मोड़ा- नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग में पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर आया राष्ट्रीय मार्ग पर, वीडियो…

बड़े वाहनों के लिए मार्ग खोलने की जुगत जारी है।

     नैनीताल जिले में भवाली-गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में क्वारब पुल के पास पिछले साल से लगातार पहाड़ी टूटने का सिलसिला जारी है।

आज दोपहर में पहाड़ी का के एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क मार्ग पर गिरने से यातायात बाधित हो गया।

इससे मार्ग में दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया। मलवा गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी।

मौके पर जे.सी.बी.बुलाकर मार्ग खोलने की कार्यवाही की गयी। मार्ग खुलने तक 4 घंटे बन्द रहा।अल्मोड़ा- नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग में पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर आया राष्ट्रीय मार्ग पर, वीडियो…

बताया गया कि मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। और बड़े वाहनो के लिए अभी मार्ग खोलने का प्रयास जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.