ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों (चार साहिबजादो ) की शहीदी को समर्पित एक झांकी सिख फेडरेशन हल्द्वानी के सदस्यों द्वारा नैनीताल रोड स्थित वॉक वे मॉल में लगाई गई हैं।

आज दिनांक 21 दिसंबर 1704 को 7 पौष को गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के परिवार का बिछौड़ा हो गया था।

28 दिसंबर तक गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों पुत्र शहीद हो गए थे और माता गुजरी जी ज्योति जोत हो गई थी।

सिख फेडरेशन ने कहा कि झांकी के माध्यम से वह संदेश देना चाहते हैं की गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, मासूम बच्चे भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटे।

वर्तमान में समाज के सभी लोगों को गुरु गोबिंद सिंह जी के बताए हुए मार्गों पर चलते हुए देश को धर्म की रक्षा करनी चाहिए।

इस दौरान अमनप्रीत सिंह कोहली, जसतरन सिंह कीर, मनमीत गुजराल ,विक्की नरूला, जस्सी चढ़ा, मोनू कपूर, गगनदीप कोहली, गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स, सुखविंदर सिंह, गगनदीप सायली, जसप्रीत आनंद, परविंदर नागपाल, कुलबीर सिंह, गुरजीत सिंह कोहली, गुरनीत कोहली आदि सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  भूस्खलन की जद में पौराणिक देवी मंदिर, सुरक्षा दीवार की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.