ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) संकट में घिरती नजर आ रही है। उसके करीब 7 सांसद दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों मो किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान गायब रहे।

10 में से सिर्फ 3 सांसद पार्टी के लिए आवाज उठाते दिख रहे हैं। लोकसभा में आप के इलकौते सांसद सुशील कुमार रिंकू ने हाल ही में भाजपा का दामन थाम लिया था। हाल में जमानत पर बाहर आए संजय सिंह से जब इसके बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा, ‘पार्टी इस विषय पर चर्चा करेगी।’

अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की गिरफ्तारी एक ही मामले में हुई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद संजय सिंह आप का चेहर बनते जा रहे हैं। उनके अलावा, आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और एनडी गुप्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान सक्रिय रूप से दिख रहे हैं।

क्यों शांत हैं राघव चड्ढा?
अपनी पार्टी के लिए मुखर रहने वाले पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पिछले महीने आंख की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। उनका मार्च के अंत में लौटने का कार्यक्रम था। उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने के लिए वापस लौट चुकी हैं।

लेकिन रावघ चड्ढा अभी भी लंदन में ही हैं। 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राघव चड्ढा सोशल मीडिया में लगातार बोल रहे हैं। संजय सिंह के बाहर निकलने पर भी उन्होंने खुशी का इजहार किया था।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी वापसी में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि सर्जरी के बाद उन्हें धूप से परहजेज कने के लिए कहा गया है। पार्टी के एक नेता ने कहा, “जैसे ही उन्हें डॉक्टरों से मंजूरी मिल जाएगी, वह वापस आ जाएंगे और पार्टी की गतिविधियों में शामिल हो जाएंगे।”

स्वाति मालीवाल भी बाहर
दिल्ली से पहली बार सांसद बनीं स्वाती मालीवाल इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने पार्टी से कहा है कि उन्हें वहां रहने की जरूरत है क्योंकि उनकी बहन बीमारी से उबर रही हैं। मालीवाल सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के लिए लगातार पोस्ट कर रही हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि AAP के कई नेता केजरीवाल के समर्थन में सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि, मालीवाल ने इस खबर का खंडन किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा अपने दरबार में विराजमान, ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.