लालकुआं क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल भी की बरामद।

एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में बीती रात लालकुआं पुलिस को चोरी की घटना का खुलासा करने में कामयाबी मिली।

हल्द्वानी/लालकुआं। सीओ लालकुआं  के निकट पयवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री डी0आर0वर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली लालकुआं क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 

➡️ मु0 एफआईआर नं0 267/23 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात।

दिनांक 22/10/23 की रात्रि में इन्द्रानगर द्वित्तीय में तपन कुमार सचदेवा के कार्यालय के बाहर खड़ी मो0सा0 संख्या UK04 T 1898 बजाज प्लेटिना अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गयी।

जिस संबंध में दिनांक–23/10/23 को वादी श्री विक्रम सिंह बोरा पुत्र रतन सिंह बोरा निवासी इंद्रानगर II कार रोड बिन्दूखत्ता लालकुआ मो0न0 7055880627 की तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उपरोक्त मुकदमे का त्वरित अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर मामूर किये गये। 

आसपास के सीसीटीवी खंगालकर पुलिस द्वारा अथक प्रयासों से चोरी में संलिप्त अभियुक्त नवीन चन्द्र पुत्र बालादत्त जोशी निवासी इन्द्रानगर II बिन्दुखत्ता, गागा थाना लालकुआं जिला नैनीताल उम्र – 47 वर्ष को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.