हल्द्वानी। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत जी को ज्ञापन दिया।

बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्किंग, की समस्याओं से अवगत कराया जोशी ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन स्थल है लेकिन पर्यटनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नीति नहीं बनाई जा रही है।

सीजन शुरू होने वाला है लेकिन पार्किंग की यथावत व्यवस्था आज तक नहीं हो पाई वही कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति दयनीय बनी हुई है ।

स्टाफ सीधे मुंह बात करने को तैयार नहीं गंदगी से बुरा हाल है दवाइयां बाहर से लिखी जा रही है।

गरीबों की कोई सुनवाई नहीं स्कूलों की मनमानी चरम पर है हर साल नियम के विपरीत फीस बढ़ा दी जा रही है।

कोई सुध लेने वाला नहीं जिला अध्यक्ष डी के भट्ट ने बताया कि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई नहीं हुई तो सुराज सेवा दल प्रदेश व्यापी आंदोलन को मजबूर होगा ।

जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में रमेश जोशी ,विशाल शर्मा, बलविंदर बाफिला,डीके भट्ट, सुनीता भट्ट ,कमल आर्य, विष्णु दत्त उपाध्याय ,दीपक जोशी, दिनेश चंद अंडोंला ,गोविंद सिंह रावत ,गोविंद बल्लभ, शुभम विश्वाश ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में लगी ‘सांकेतिक कैबिनेट’, हरीश रावत बने मुख्यमंत्री
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.