ब्रेकिंग न्यूज़

तल्लीताल धर्मशाला में त्रिवेणी कला केंद्र के द्वारा नव संवत्सर के उपलक्ष में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। त्रिवेणी कला केंद्र नैनीताल की ओर से नव संवत्सर के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तल्लीताल धर्मशाला में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विनीत पांडे ने बताया कि संस्था की ओर से प्रतिवर्ष अपनी संस्कृति और लोककला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता कराई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 3 वर्गों में कराई गई।

जिसमें जूनियर 8 से 10 वर्ष, सीनियर 10 से 22 वर्ष और ओपन वर्ग 22 से 45 वर्ष के प्रतिभागी रहे।
जूनियर वर्ग में कनिष्का प्रथम, योगिता गुप्ता द्वितीय और दिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और अंजली और नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

स्कूल के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर ऐपण प्रतियोगिता में भाग लियास्कूली छात्रों को घर से चावल पीसकर लेकर आने थे बच्चों को बहुत ही खूबसूरत लक्ष्मी और सरस्वती चौकी बनाई बच्चों को में बहुत कुछ सीखने को मिला साथ में महिलाओं ने भी ऐपण प्रतियोगिता में भाग लिया।

सीनियर वर्ग में गरिमा पटवाल ने प्रथम निहारिका साह ने द्वितीय और सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा दिशा और नैना को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

साथ ही ओपन वर्ग में मंजू पंत प्रथम, प्रिया आर्या द्वितीय और हेमा पालीवाल तृतीय रहे तथा सुमो और किरन को सांत्वना पुरुस्कार दिए गए।

इस अवसर पर गीता साह, गीता बवाड़ी, भावना रावत, सीमा साह, शोभा तिवारी, कल्पना साह, रेखा वर्मा, पुष्पा, तनुजा, लक्ष्मी, विनीता पांडे आदि रहे।

नैनीताल : त्रिवेणी कला केंद्र के द्वारा नव संवत्सर के उपलक्ष में ऐपण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन नैनीताल : त्रिवेणी कला केंद्र के द्वारा नव संवत्सर के उपलक्ष में ऐपण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन नैनीताल : त्रिवेणी कला केंद्र के द्वारा नव संवत्सर के उपलक्ष में ऐपण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन नैनीताल : त्रिवेणी कला केंद्र के द्वारा नव संवत्सर के उपलक्ष में ऐपण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.