ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथ यात्रा शुक्रवार को राम सेवक सभा नैनीताल पहुंची

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथ यात्रा शुक्रवार को नैनीताल राम सेवक सभा पहुंची। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

इस दौरान समन्वयक दिनेश चंद्र मैखुरी ने बताया कि अखिल भारतीय गायत्री द्वारा प्रज्वलित अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष में प्रवेश पर ज्योति कलश रथ यात्रा देशभर में निकाली जा रही है। बताया कि समाज का जीवंत प्रतीक है जो मानवी एकता और समानता के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित है।

वैदिक ऋषियों के सदियों पुराने ज्ञान, वसुधैव कुटुंबकम का दर्शन से ओतप्रोत परिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए समर्पित है।

यह यात्रा हरिद्वार से निकली है उत्तराखंड के 13 जिलों में यह रथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हर क्षेत्र में पहुंचाने का उद्देश्य है।

आरती के पश्चात श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियो के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया ।

इस दौरान अध्यक्ष मनोज कुमार साह, महासचिव जगदीश ,बवाड़ी विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की ,आनंद बिष्ट ,मोहित लाल शाह, भूपेंद्र बिष्ट, भुवन बिष्ट ,देवेंद्र लाल शाह नगर पालिका सभासद मुकेश कुमार जोशी मंटू के साथ तमाम महिलाएं उपस्थित थी

यह भी पढ़ें :  115 यूनिट रक्त जुटाकर रोटरी क्लब और ब्रह्माकुमारीज ने रचा सेवा का इतिहास

You missed

error: Content is protected !!