अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा (राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा) के नेत्र विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर एस दास गुप्ता एवं मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ टीम द्वारा विकासखंड द्वाराहाट के ग्राम पंचायत बड़ेत में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया।

बता दे कि इस शिविर बड़ेत, धन्यारी, धौलादगूँठ से आये 70 से अधिक मरीजों की आंखों की बीमारियों की जांच उपचार एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया गया।

वही जटिल रोगियों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रैफर किया गया। जिनका रोस्टर के अनुसार निःशुल्क मोतियाबिंद, सफेद मोतिया, काला मोतिया के आपरेशन किए जाएगे।

शिविर में रेखा बिष्ट, प्रशासक ग्राम पंचायत बड़ेत एवं सेवा इंटरनेशनल द्वारा संयुक्त रूप से सहयोग किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.