अल्मोड़ा। पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो जिलों की सीमा पर बसे क्वारब डेंजर जोन की बदहाली पर लोगों का आक्रोश भड़क गया।
सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नंदा देवी परिसर से थाना बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।

नंदा देवी मंदिर परिसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ से मैदान को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन पिछले एक साल से क्वारब के समीप पहाड़ी दरक रही है। इससे आए दिन एनएच पर यातायात ठप पड़ रहा है।

पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यात्री जान हथेली पर लेकर आवागन कर रहे हैं। जबकि भार वाहनों पर प्रशासन की ओर से क्वारब पर आवागमन में रोक लगाई है। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। खाद्यान्न से लेकर भवन निर्माण सामग्री मंहगी हो गई है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

कहा कि लंबे समय से क्वारब के स्थायी समाधान को लेकर विभिन्न संगठन मांग उठा रहे हैं। लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है, जिसका खामियाजा अल्मोड़ा समेत बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लोग झेल रहे हैं।

चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इसका स्थायी समाधान और क्वारब पर सभी वाहनों के आवागन सुचारू नहीं किया गया तो अल्मोड़ा और बागेश्वर की बाजार बंद कर विरोध जताया जाएगा।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब के समीप 24 घंटे वाहनों का संचालन सुचारू करने और शीघ्र स्थायी समाधान निकालने की मांग को लेकर व्यापारियों ने खजांची बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.