ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी बड़ा झटका लगा है
गढ़वाल समेत कुमाऊं क्षेत्र में काफी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। ​चौघानपाटा में प्रदर्शन के बीच टाइगर ग्रुप के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर कई छात्रों की चीख पुकार निकल पड़ी। आनन फानन में झुलसे छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, दीपक लोहनी घटना में 15 से 20 फीसदी तक बर्न इंजरी है। छात्र के हाथ व पेट में इंजरी है। घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
घटना के समय भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। लेकिन पुलिस घटना को रोकने में नाकाम साबित हुई है।

वहीं, दूसरी ओर एनएसयूआई के संभावित अध्यक्ष प्रत्याशी अमित बिष्ट ने प्रशासन को 48 घंटे पहले आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे राहुल ने कई समर्थकों के साथ चौघानपाटा पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।
पूरी पुलिस फोर्स जब अमित व उसके साथ अन्य समर्थकों को रोकने में लगी हुई थी।

तभी अचानक टाइगर ग्रुप के दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। इस तरह से छात्रों को कदम नहीं उठाना चाहिए

यह भी पढ़ें :  नीम करौली बाबा के पैतृक मकान पर कब्जे का आरोप, छह पोतियों ने DM से की शिकायत; ट्रस्ट ने दावे को बताया निराधार

You missed

error: Content is protected !!