ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना विकासखंड के जमराड़ी, नौगांव और बूंगा में चार दिनों से जलापूर्ति ठप है। पानी नहीं होने से सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील बनाने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीण एक किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। दोपहर की धूप में पानी ढोने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई बरसात में उक्त गांवों के लिए बनी तीन किमी लंबी नौगांव पेयजल योजना जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई।

जिस कारण पिछले चार दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीणों को पेयजल के साथ ही मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।

अटल आदर्श जीआईसी नौगांव में पानी नहीं आने से तीन दिनों से मिड डे मील बनाना मुश्किल हो गया है।

इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाना, नौगांव में पेयजल किल्लत के कारण विद्यार्थी घरों से पानी की बोतल ला रहे हैं।

गर्मी में लगातार इजाफा हो रहा है। जल स्रोतों में पानी सूख रहा है, जिससे लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है।

जिले के तोली, नगरखान, गरुड़ाबांज, कनवालधूरा, लमगड़ा, बल्टा, डीनापानी माट, मटेना आदि क्षेत्रों में पेयजल किल्लत बनी है।

जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर और पिकअप भेजकर पानी वितरित किया। क्षेत्र में पेयजल टैंकर पहुंचते ही खाली बर्तनों के साथ लोगों की भीड़ जुट गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्प

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.