ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद कहा था कि वो चाहते हैं कि मानव तस्करी के नेटवर्क पर चोट की जाए।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका से भारत लौटने के दूसरे दिन ही अमेरिका सैन्य विमान से 119 भारतीयों को वापस भारत भेज रहा है।

शनिवार (आज) अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासी अमृतसर पहुंचेंगे।अभी ये स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी सेना का विमान इन्हें लेकर पहुंचेगा या इस फ्लाइट की व्यवस्था भारत ने की है।

5 फरवरी को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत भेजा था

जो भारतीय आज पहुँच रहे हैं उनमें से अधिकतर पंजाब से हैं। अवैध प्रवासियों के साथ एक और फ्लाइट 16 फरवरी यानी रविवार को भारत पहुंच सकती है।

इससे पहले अमेरिका ने 5 फरवरी को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को सैन्य विमान से वापस भारत भेजा था। इन भारतीयों के बेड़ियों में बांधकर भारत भेजा गया था और फ्लाइट में इनके लिए हालात बेहद मुश्किल थे।

भारतीयों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार का मुद्दा संसद में भी उठा था और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि वो अमेरिकी प्रशासन के साथ इस मुद्दे को उठाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार,  करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर का एक-एक व्यक्ति शामिल है। निर्वासित लोगों को लेकर एक अन्य अमेरिकी विमान भी 16 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है।

कुछ दिन पहले एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा था, जिनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से तथा 30 पंजाब से थे।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.