ब्रेकिंग न्यूज़
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोगराहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ानैनीताल में खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला फूंका; राहुल पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर

ग्रैंड होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित एचएमटी ग्रैंड होटल में मंगलवार देर रात पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनि (AHTU) की संयुक्त टीम ने छापा मारकर देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया।

इस दौरान चार महिलाएं और तीन पुरुष मौके से गिरफ्तार किए गए, जबकि होटल स्वामी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य दलाल नितिन, अन्य राज्यों से लड़कियों को बुलाकर इस रैकेट को संचालित कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी इस होटल पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन फिर भी गोरखधंधा जारी था।

यह भी पढ़ें :  शराब से उजड़ता पहाड़: नशे की गिरफ्त में परिवार, बढ़ती हिंसा और बिखरते सपने

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.