उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है।
यूके डीएलएड 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर, 2024 को शुरू हुई और 28 सितंबर, 2024 तक खुली रहेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ukdeled.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क का अंतिम भुगतान 30 सितंबर, 2024 तक किया जा सकता है। सुधार विंडो 1 से 3 अक्तूबर तक खुली रहेगी। उत्तराखंड डी.एल.एड परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर, 2024 को किया जाएगा।

सीटों की संख्या
इस परीक्षा के माध्यम से कुल 650 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें विज्ञान स्ट्रीम के लिए 325 सीटें और गैर- विज्ञान स्ट्रीम के लिए भी 325 सीटें है।
पात्रता मानदंड

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान या गैर-विज्ञान) में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी।
न्यूनतम आयु आवश्यकता 19 वर्ष है, और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
यूके डी.एल.एड 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित विशिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इन मानदंडों को पूरा न करने वाले आवेदनों को चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में अस्वीकार किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया
यूके डी.एल.एड 2024 चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित दो चरण शामिल है, वो इस प्रकार है:

प्रवेश परीक्षाः दो वर्षीय डी. एल. एड पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
काउंसलिंगः प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को उत्तराखंड डी. एल. एड काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में करवा चौथ क्वीन और डांडिया क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.