रानीखेत। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2024 में छात्र- छात्राओं के शानदार प्रदर्शन के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया गया।

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) के मैनेजिंग डायरेक्टर मेजर जनरल पी.आर. मुरली ने विद्यालय के विभिन्न शिक्षकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए।
सम्मान पाने वाले शिक्षकों में हेम चंद्र पंत (पीजीटी कंप्यूटर), दिनेश सिंह कुवार्बी (पीजीटी कॉमर्स), निभा (पीजीटी अंग्रेजी), गरिमा भंडारी (पीजीटी इतिहास), प्रियंका जोशी (पीजीटी फिजिक्स), सैम होवर्ड स्मिथ (टीजीटी PET), गणेश सिंह बनकोटी (टीजीटी सोशल साइंस), दिनेश चंद्र पाठक (टीजीटी मैथ्स), देव सिंह बिष्ट (टीजीटी हिंदी) और हेमलता जोशी (पीआर टी म्यूजिक) को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त गरिमा , कश्यप रावत और दिविजा जोशी को सीबीएसई(12वीं) बोर्ड परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.