ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी। आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है इसके बाद ने रिटर्निंग ऑफिसर ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सिटी मजिस्ट्रेट /एआरओ एपी वाजपेयी ने बताया कि आचार संहिता लगते ही सभी विभागों को निर्देशित किया गया था कि आपने अपने विभाग परिसर में लगे सरकारी विज्ञापनों को तुरंत हटा लिया जाए।

लेकिन हल्द्वानी शहर के बीचो-बीच बने सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल के परिसर में सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार का विज्ञापन लगा हुआ था।

जिसके बाद किसी व्यक्ति द्वारा इसकी शिकायत हल्द्वानी रिटर्निंग ऑफिसर को दी गई जहां पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी किया है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन से नोटिस का जवाब मांगा गया है उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के 24 घंटे के भीतर सभी राजनीतिक पोस्टर एवं होर्डिंग्स को हटाया जाना था लेकिन बेस अस्पताल परिसर के अंदर सरकारी योजना की होर्डिंग लगे हुए थे जिसे हटाया नहीं गया।

इस पर आज हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट/एआरओ एपी वाजपेयी ने बेस हॉस्पिटल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं.एआरओ एपी वाजपेयी ने बताया कि जहां कहीं भी आचार संहिता का मामला सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला है।

गौरतलब है की नैनीताल लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां करने में जुटा हुआ है।

जहां जिलाधिकारी वंदना सिंह जिले के सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक भी ले रही हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रिश्वतखोरी मामले में फरार CGST एडिशनल कमिश्नर गिरफ्तार, CBI ने उत्तराखंड से दबोचा; 40 लाख की रिश्वत का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.