भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। विजिलेंस की टीम में हरिद्वार के खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर रेनू लोहानी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी अयजुद्दीन सीएम पोर्टल पर एक शिक्षक की शिकायत की जांच कर रहा था।
हरिद्वार में खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर रेणु लोहानी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी अयजुद्दीन सीएम पोर्टल पर एक शिक्षक की शिकायत की जांच कर रहा था।

आरोपी अधिकारी ने शिक्षक को क्लीन चिट देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद शिक्षक ने विजिलेंस से इसकी शिकायत की।

शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया। फिलहाल विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.