पुलिस टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को तल्लीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने घटना को अक्षम्य बताते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दिए थे निर्देश

 नैनीताल।   चौकी प्रभारी ज्योलिकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा ज्योलिकोट बैरियर में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों व होटल स्टाफ के मध्य विवाद होने की सूचना मिली।

उ0 नि0 श्याम सिंह बोहरा मय पुलिस टीम के जिप्सी रेस्टोरेंट पहुंचे।

मौके पर जाकर देखा तो खाने के बिल को लेकर होटल संचालक तथा पर्यटकों के मध्य विवाद चल रहा था।

      पुलिस टीम द्वारा विवाद को शांत करने का प्रयत्न किए जाने पर 4 लोगों द्वारा पुलिस को गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही जान से मारने की नियत से आधी भरी हुई पानी की बोतल (मिल्टन) से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर 02 बार वार किया गया, तथा एक होमगार्ड के जवान को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

   थानाध्यक्ष तल्लीताल  मनोज नयाल द्वारा उक्त घटना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

      एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने घटना का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

      उप निरीक्षक  सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा हमला करने वाले चारों व्यक्तियों–

 1- दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा,

 2- मनोज पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा,

3- त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा,

 4- प्रवीण चन्द मंसत पुत्र पूरन चन्द मंसत ग्राम खस्ता थाना सल्ट को गिरफ्तार किया गया।

    उक्त संबंध में चारों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना तल्लीताल में FIR NO. 72/2025 धारा 109, 115(2), 121, 132, 221, 351(2) 351(3) 352 बीएनएस के तहत सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, लोक सेवक को उसके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने, आपराधिक हमला करने, मारपीट व जान से मारने की नियत से हमला करने, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देना, पंजीकृत किया गया।

     घटना की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष मनोज नयाल द्वारा स्वयं विवेचना ग्रहण कर साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त चारों अभियुक्तों को  न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

         एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने घटना को अक्षम्य बताते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, पहाड़ से इलाज कराने आए मरीजों का जाना हाल; हरसंभव मदद का दिया भरोसा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.