ब्रेकिंग न्यूज़

केदारनाथ में घोड़े खच्चर चलाने वाला छात्र देश की टॉप IIT में पढ़ेगा, 10वीं 12वीं में भी आए थे शानदार अंक

अगर दिल में जुनून और मेहनत का जज्बा हो तो मुश्किल हालात भी सपनों को पूरा होने से नहीं रोक सकत।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अतुल कुमार इसकी ताजा मिसाल बने हैं. केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चर चलाकर परिवार का पेट पालने वाले इस 22 साल के अतुल ने आईआईटी JAM 2025 में ऑल इंडिया 649वीं रैंक हासिल की और अब आईआईटी मद्रास में उनका सिलेक्शन हो गया है।
10वीं, 12वीं परीक्षा में भी किया कमाल

अतुल ने बताया कि वह रुद्रप्रयाग ज़िले के बसुकेदार तहसील के बीरों देवल गांव के रहने वाले हैं. अतुल इससे पहले उत्तराखंड बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में 21वीं रैंक और दसवीं में 17वीं रैंक हासिल कर चुके हैं।

उनके परिवार में माता-पिता, बड़ी दीदी, छोटा भाई और बहन हैं. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. पिता ओमप्रकाश लंबे समय से केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चर चलाकर परिवार का पालन करते हैं. मां संगीता देवी गृहिणी हैं।

अतुल ने बताया कि केदारनाथ यात्रा पर ही उनका परिवार निर्भर है. वह भी 2018 से घोड़े-खच्चर चलाकर अपने पिताजी के साथ परिवार का पेट भरने में मदद करते हैं. उन्हें जब पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी करनी होती थी, तब छोटा भाई घोड़े-खच्चर चलाने का बोझ हल्का करता था. उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा हुआ कि परिवार के पास खाने के लिए भी व्यवस्था नहीं थी, तब भी परिजनों ने उनके लिए कॉपी, पेन आदि का इंतजाम किया।

रुद्रप्रयाग के बीरों-देवल गांव के साधारण परिवार में जन्म

रुद्रप्रयाग के बीरों-देवल गांव के साधारण परिवार में जन्में अतुल के लिए पढ़ाई लिखाई आसान नहीं थी। लेकिन आर्थिक तंगी के बावजूद अतुल ने हार नहीं मानी। अतुल ने कक्षा 6 से 12 तक की पढाई जीआईसी बसुकेदार से प्रथम श्रेणी में पूरी की।

आठवीं कक्षा से खच्चर चलाकर खर्च उठाया

इसके बाद हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय में बीएससी गणित में दाखिला लिया, जहां पांच सेमेस्टर में 80% से अधिक अंक हासिल किए। आठवीं कक्षा से वे केदारनाथ यात्रा के दौरान खच्चर चलाकर परिवार और पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। इस बीच उन्होंने अच्छे संस्थान में दाखिला लेने का सपना भी देखा।

अतुल गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र हैं. उन्होंने बताया कि खुद पढ़ाई करके फरवरी में आईआईटी जैम परीक्षा दी थी. IIT JAM राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो आईआईटी, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में एमएससी और अन्य पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिलों के लिए आयोजित की जाती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद उन्हें इस रूप में मिलेगा कि वह ऑल इंडिया 649वीं रैंक हासिल करके आईआईटी मद्रास में दाखिला लेंगे. अब वह 22 जुलाई को फिजिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए संस्थान रवाना होंगे।

अतुल कुमार ने बताया कि वह गढ़वाल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अलग से चार-पांच घंटे की पढ़ाई करते थे. उन्हें शिक्षकों और दोस्तों से काफी सपोर्ट मिला।

उन्होंने बताया कि चमोली के दोस्त महावीर नेगी, पीजी कॉलेज अगस्त्य मुनि के शिक्षक डॉ बीरेंद्र प्रसाद और देवप्रयाग के पुलिस विभाग में तैनात अनिरुद्ध का उन्हें समय-समय पर सहयोग मिला. अतुल की सफलता से गढ़वाल यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और छात्रों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को दिया अनोखा तोहफा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.