ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार। नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में 28 मार्च को गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड STF तथा हरिद्वार पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है।

बता दें कि ये मुठभेड़ हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र में हुई है। DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।

ख़बरों के अनुसार, देर रात हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ, हरिद्वार पुलिस और आरोपी के बीच ये मुठभेड़ हुई। जिसमें बाबा तरसेम की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह मारा गया। बता दें कि अमरजीत सिंह पर कई केस दर्ज थे और अमरजीत सिंह ने ही बाबा तरसेम सिंह पर गोलियां बरसाई थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  KBC ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख जीतने का झांसा, उत्तराखंड के व्यक्ति से ठगे 1.50 करोड़ रुपये

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.