रानीखेत तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार की बबीता बनी एक दिन की एसडीएम

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार विकासखंड ताड़ीखेत की छात्रा कुमारी बबीता परिहार को आज एक दिन के लिए रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया।

नवीं कक्षा की छात्रा बबीता संयुक्त मजिस्ट्रेट के सरकारी वाहन से कार्यालय पहुंची और जनसमस्याएं सुनीं। बबीता को ये उपलब्धि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिली है।रानीखेत: जीआईसी चौमूधार की बबीता बनी एक दिन की एसडीएम

बता दे कि कुमारी बबीता परिहार राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार विकासखंड ताड़ीखेत में पढ़ती हैं और कक्षा नौ की छात्रा हैं। कुछ दिनो पूर्व सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद के नेतृत्व में आयोजित विकासखंड स्तरीय नव चेतना सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज चौमूधार की कक्षा 9 की छात्रा बबीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

वही बबीता की उपलब्धि पर उसे एक दिन का एसडीएम रानीखेत बनाया गया। इस दौरान एसडीएम कार्यालय में कुमारी बबीता परिहार ने प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त किया।

कुमाऊं संयोजिका महिला मोर्चा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला रावत के नेतृत्व में सर्वप्रथम एक दिन की एसडीएम कुमारी बबीता परिहार को साल पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को एक पत्र प्रेषित कर निवेदन किया कि इस प्रकार की सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता क्षेत्र के अशासकीय विद्यालयों में करवाने का आग्रह किया।

वही नगर भाजपा व कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिन की संयुक्त मजिस्ट्रेट बबिता परिहार को बधाई दी व संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद के इस नवीन प्रयास की सराहना कर रानीखेत की समस्याओं से अवगत कराया।

सयुंक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि हमारी मिशन नवचेतना चल रही है ताड़ीखेत ब्लॉक के अंदर। तो उसी के अंदर सामान्य ज्ञान में वृद्धि बच्चों के लिए एक सामूहिक प्रयास किया जा रहा है, शिक्षा विभाग और हमारे द्वारा। इसमें बच्चों को हर दिन 5 प्रश्न भेजे जाते हैं असेंबली में।

उसकी माह के आखिर में एक परीक्षा ली जाती है। तो इस बार संभागीय परीक्षा ली गई। उसमें 2 कैटेगरीज में जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चे होते है, उनको एक दिन के एक्सपोज ट्रिप पे भी भेजा जाता है। तो इस बार हमारी एप्लाई ट्रिप एरीज नैनीताल, नैनीताल जू, बोटिंग इत्यादि की गई थी, जो संडे को ऑर्गेनाइज हुई थी।

इसी क्रम में ब्लॉक स्तर पर जिन्होंने प्रथम स्थान पर किया है, उन्हें सांकेतिक तौर पर, बच्चों के मार्गदर्शन के लिए एक दिन का एसडीएम बनाने का डिसीजन लिया था। उसमें आज की हमारी जो पहली बार की टॉपर हैं, बबीता परिहार, जीआईसी चमुधार से, तो उनको आज हमने ये अवसर प्रदान किया है। बिल्कुल, ये हमारा मासिक है, ये एक बार का नहीं बल्कि इसे लंबे समय तक अमल करने से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी, जिससे भविष्य में हर क्षेत्र में उनकी मदद होगी।

इस अवसर पर प्रीति गोस्वामी, रेखा आर्या, बालम करायत, दिवाकर उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.