ब्रेकिंग न्यूज़

मंगलवार शाम एक नाई ने घर की तीसरी छत पर दो सगे मासूम भाइयों की छुरी से गला रेतकर कर दी नृशंस हत्या,तीसरे बच्चे ने भाग कर बचाई जान

बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम एक नाई ने घर की तीसरी छत पर दो सगे मासूम भाइयों की छुरी से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी।

हत्यारे ने मझले भाई पर भी छुरी से वार किया, लेकिन वह चुंगल से बचकर नीचे भाग आया।

वारदात को अंजाम देकर हत्यारा घर के नीचे आकर खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ला रही थी। इस दौरान हत्यारोपी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। इस बात से आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।

हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीड़ ने नाइयों की कई दुकानों में तोड़फोड़ कर एक खोखे को आग के हवाले कर दिया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान हत्यारोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हत्यारोपी को गोली मारकर ढेर कर दिया।

बाबा कॉलोनी निवासी विनोद ठाकुर जल जीवन मिशन योजना में संस्थागत ठेकेदार हैं। मंगलवार को वह काम के सिलसिले के कारण दूसरे जिले में थे। घर पर उनकी पत्नी संगीता और होमगार्ड मां मुन्नी देवी और बेटे आयुष (12) पीयूष (10) आहान (6) थे।

नाई ने दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर

घर के सामने ही कुछ दूरी पर मझिया रोड पर जावेद और उसका भाई साजिद दोनों भाई नाई की दुकान चलाते हैं। शाम करीब पांच उसने अपनी दुकान बंद की। इसके बाद साजिद कहीं घूमकर विनोद के घर पहुंचा। यहां वह विनोद की पत्नी से बातचीत करने लगा।

इस दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती हैं। दो-चार दिन में वह पिता बनने वाला। उसने विनोद की पत्नी से चाय मांगी। इस पर वह चाय बनाने रसोईघर में चली गई। इसी बीच वह विनोद के बच्चों को तलाश करते हुए घर की तीसरी मंजिल की छत पर चला गया।

जहां पहले से मौजूद आयुष और आहान खेल रहे थे। साजिद ने दोनों बच्चों को दबोच लिया और उनकी गर्दन समेत शरीर के कई अंगों को गोदकर दोनों की नृशंस हत्या कर दी।

इस बीच छत पर पहुंचे पीयूष को देखकर साजिद उस पर छूरी से वारकर झपट्टा। छुरी बच्चे के उंगली में लग गई। पीयूष चीखता चिल्लाता नीचे दौड़कर आया। आरोपी साजिद भी उसके पीछे-पीछे आकर घर से बाहर खड़ा हो गया। उस दौरान उसका मुंह खून से सना था।नाई ने दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में विविध कार्यक्रमों ने बांधा समां, पंच आरती में न्यायमूर्ति मैठाणी समेत गणमान्य लोगों ने की आरती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.