जिला बार एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न, अध्यक्ष बने भागवत – दीपक बने सचिव।

कार्यकारणी सदस्य के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गये। कड़े चुनावी मुकाबले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद व सचिव पद पर दीपक रूवाली ने जीत हासिल की।

उपाध्यक्ष पद पर शंकर चौहान व उपसचिव पद पर दीपक दत्त पांडेय ने जीत दर्ज की बुधवार को चुनावी गहमागहमी के बीच सुबह 10:30 बजे से जिला बार एसोसिएशन के कुल चार पदों पर शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम तीन बजे तक तक जारी रही।

मतगणना के बाद शाम करीब पांच बजे मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह सह चुनाव अधिकारी संजय सुयाल ने विजयी प्रतिभागियों की घोषणा करी। बार संघ चुनाव में कुल पंजीकृत 274 अधिवक्ताओ में से 228 अधिवक्ताओ ने अपने मत का प्रयोग किया अध्यक्ष पद पर विजयी रहे।नैनीताल जिला बार के अध्यक्ष बने भागवत – दीपक बने सचिव

भगवत प्रसाद को -कुल 88 मत मिलेे जबकि दूसरे स्थान पर रहे अरुण सिंह बिष्ट को 75 तीसरे स्थान पर पंकज बिष्ट को 33 व चौथे स्थान पर रही मंजू कोटलिया को 31 मतो से संतोष करना पड़ा।

सचिव पद पर विजयी दीपक रूवाली को 123 उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल बिष्ट को 104 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर शंकर चौहान ने बढ़ी जीत दर्ज की उन्हें कुल 161 मत मिले इसी पद पर चुनाव लड़ रहे अब्दुल समीर को 64 मतों से संतोष करना पड़ा उपचिव पद पर दीपक दत्त पांडेय ने जीत की।

उन्हें कुल 145 वोट मिले इसी पद पर दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी जमीर अहमद को 82 मत प्राप्त हुवे परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिये गए।

नवनिर्वाचित भगवत प्रसाद सचिव दीपक रूवाली सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वे एसोसिएशन व अधिवक्ता हित मे पूरी निष्ठा व आत्मबल से कार्य करेंगे चुनाव प्रक्रिया समपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह सह-निर्वाचन अधिकारी संजय सुयाल हेमंत धुसिया गौरव भट्ट मोहन नाथ गोस्वामी शिवांशु जोशी बार क्लर्क मयंक सनवाल ने अपना योगदान दिया।
कार्यकारणी सदस्य के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के चार पदों पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रीति साह तारा आर्या शशांक कुमार व गौरव कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ कार्यकारणी सदस्य के कुल 5 पदों मेंं से 4 पदों पर ही नामांकन भरे गए जिस कारण किसी भी पद पर चुनाव नही कराया गया व कार्यकारणी के चारो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.