ब्रेकिंग न्यूज़

 नैनीताल।  कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। नैनीताल जनपद के भीमताल विकास खंड के क्षेत्र पंचायत प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

पूर्व में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके डॉ. बिष्ट को आज किच्छा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा की सदस्यता दिलायी और भगवा पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

डॉ. बिष्ट के साथ आज केवल साथ गये हैड़ाखान के प्रधान नवीन पलड़िया और पूर्व सैन्य कर्मी कुंदन फौजी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उनके बड़ी संख्या में समर्थक भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.