ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा के पतलोट में की भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओ साथ बैठक, दिया बूथ जिताने का मंत्र

भीमताल/ ओखलकांडा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल मै मंडल ओखलकांडा के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों, शक्ति केंद्र सयोजक, बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्त्ताओ की बैठक ली।  

इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने पार्टी पदाधिकारी गणों व कार्यकर्ता गणों को संबोधित करते हुए कहां

कि हम सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र (भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों) से माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी को भारी मतों से विजयी बनाकर केन्द्र में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और अधिक मजबूत बनाने का काम करना हैं।

विधायक कैड़ा ने कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों को हर गाँव हर घर -घर जाकर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित,लाभार्थी के संपर्क करने, जन जन तक सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देने का आवाहन किया।

विधायक ने कहा पुरे प्रदेश भर में आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों को प्रचंड बहुमत से जीतकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जनहितैषी-विकासवादी संकल्प को पूरा करने व विकासवाद की जीत सुनिश्चित करने का काम हम सब कर रहे है।

बैठक में भाजपा विधानसभा प्रभारी श्री गोपाल सिंह रावत जी, विस्तार गरीश जोशी, मंडल मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल ,मंडल पदाधिकारी गण, समस्त मोर्चो के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र सयोंजक,और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

भीमताल: विधायक कैड़ा ने पतलोट में भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक भीमताल: विधायक कैड़ा ने पतलोट में भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक भीमताल: विधायक कैड़ा ने पतलोट में भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक भीमताल: विधायक कैड़ा ने पतलोट में भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक भीमताल: विधायक कैड़ा ने पतलोट में भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.