ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक कैड़ा ने भीमताल में की भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओ साथ बैठक

हर बूथ को मजबूत करने की अपील

भीमताल।  विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल मै मंडल भीमताल के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों, शक्ति केंद्र सयोजक, बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्त्ताओ की बैठक ली।

इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने पार्टी पदाधिकारी गणों व कार्यकर्ता गणों को संबोधित करते हुए कहां कि हम सभी को मिलजुलकर आगामी लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र (भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों) से माननीय सांसद अजय  भट्ट  को भारी मतों से विजयी बनाकर केन्द्र में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के हाथों को और अधिक मजबूत बनाने का काम करना हैं।

विधायक ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पुरे प्रदेश भर में आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों को प्रचंड बहुमत से जीतकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जनहितैषी-विकासवादी संकल्प को पूरा करने व विकासवाद की जीत सुनिश्चित करने का काम करना हैं।

बैठक में भाजपा विधानसभा प्रभारी श्री गोपाल सिंह रावत जी, विस्तार गरीश जोशी, मंडल मंडल अध्यक्ष कमला आर्य योगेश तिवारी, कमलेश रावत, अनिल चनोतिया, नितिन राणा , भवना महरा, योगेश, पुष्कर महरा,मंडल पदाधिकारी गण, समस्त मोर्चो के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र सयोंजक,और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों के साथ बैठक में सख्त चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.