ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के भीमताल में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का किया घेराव

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल में नाैकुचिया ताल पांडेयगांव ,बिलासपुर गांव सहित कई ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग का घेराव किया उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिन से उनके क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरफ से ठाप हो गई है।

जिस कारण पंपिंग योजना नहीं चल पाने के कारण उनके क्षेत्र में पानी नहीं मिल पा रहा है जिसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र होने से यहां पर कई होमस्टे हैं लेकिन विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से बाधित होने से पर्यटक इस गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र में नहीं ठहर रहे हैं।

जिस कारण उन्हें लाखों का नुकसान हो रहा है इसके साथ ही व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है जिसको लेकर नाैकुचियाताल और उसके आसपास के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग में अधिकारियों का घेराव किया।

विद्युत आपूर्ति ठीक करने को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी अगर विद्युत आपूर्ति एक-दो दिन में ठीक नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे ।

यह भी पढ़ें :  ठगों का नेटवर्क काटने निकली नैनीताल पुलिस—SSP डाॅ. मंजूनाथ टीसी की डिजिटल स्ट्राइक, 378 सिम पर शिकंजा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.