ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज़ी से आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और संगठन की विचारधारा व कार्यप्रणाली को समझ रहे हैं।

इसी अभियान के अंतर्गत अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता भुवन जोशी को प्रदेश प्रशिक्षण अभियान की टोली में शामिल किया गया है।

अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों की सौंपी जिम्मेदारी

प्रदेश नेतृत्व ने भुवन जोशी को अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दक्षता, जनसंपर्क कौशल और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जा रही है।

संगठन को मजबूत करने पर फोकस

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और जनसेवा की भावना को और बढ़ावा मिलेगा।

पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां

भुवन जोशी इससे पहले “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम में प्रदेश सह-संयोजक के रूप में नैनीताल लोकसभा की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह प्रशिक्षण महाभियान पार्टी की जड़ों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक व तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के आरसेटी का शुभारंभ, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.