उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से अब एक समान यूजर चार्ज लिया जाएगा। ओपीडी, आईपीडी पर्ची बनाने से लेकर बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क किया गया। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी ने दी है।

एक समान यूजर चार्ज से मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में कहीं दरें कम हुई है तो कहीं बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में संचालित हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं।

इन मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण शुल्क, बेड, एंबुलेंस व अन्य पैथोलॉजी जांच की दरें अलग-अलग हैं। प्रदेश सरकार ने राजकीय चिकित्सालयों की तर्ज पर मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में यूजर चार्ज की एक समान दरें लागू करने का निर्णय लिया है।

अभी तक हल्द्वानी व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्ची शुल्क पांच रुपये, दून में 17 रुपये व अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 28 रुपये है।

इसी तरह मरीजों को भर्ती करने के लिए आईपीडी पर्ची शुल्क हल्द्वानी में 25 रुपये, श्रीनगर में पांच रुपये, दून में 89 रुपये व अल्मोड़ा में 134 रुपये है। नई दरें लागू होने के बाद सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी पर्ची शुल्क 20 रुपये और आईपीडी पर्ची शुल्क 50 रुपये लिया जाएगा।

यूजर चार्ज की ये होंगी दरें

शुल्क का विवरण दरें (प्रति मरीज)

ओपीडी पंजीकरण 20 रुपये

आईपीडी पंजीकरण 50 रुपये

जनरल वार्ड 25 रुपये

प्राइवेट वार्ड 300 रुपये

एसी वार्ड 1000 रुपये

एक्सरे 133 रुपये

अल्ट्रासाउंड 570 रुपये

डायलिसिस 1400 रुपये

एमआरआई 2848 रुपये

सीटी स्कैन 1350 रुपये

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कृष्णापुर की सड़क के लिए नैनीताल कलेक्ट्रेट का घेराव, गूंजा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा; 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.