ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

केदारनाथ उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन बीजेपी से से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उत्तराखंड क्रांति दल से डॉ आशुतोष भंडारी, निर्दलीय त्रिभुवन सिंह चौहान नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कुलदीप रावत आदि शामिल हुए।

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, प्रदीप थपलियाल शामिल हुए। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी डॉ आशुतोष भंडारी ने परंपरागत वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ के साथ बाजार में जुलूस निकालते हुए नामांकन करने के लिए पहुंचे।

उनके साथ नामांकन के दौरान यूकेडी के अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत, अशोक चौधरी, बलबीर सिंह चौधरी, पुरण सिंह निवाला, महेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में त्रिभुवन सिंह चौहान ने तहसील परिसर में समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। त्रिभुवन चौहान परंपरागत धोती कुर्ता पहन कर नामांकन करने के लिए पहुंचे तो सबके आकर्षण के केंद्र बन गए।

आशा के नामांकन में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कुलदीप रावत के साथ तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अरबों की विकास योजना की घोषणा हुई है और उनका कार्य भी शुरू हुआ है। विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है और अपनी राजनीति रोटियां सेक रहा है जनता सब समझती है और कांग्रेस के मंसूबे पूरे नहीं होंगे।उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी को एकतरफा भारी मतों से यह सीट जीत मिलेगी।

मनोज रावत के नामांकन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष करण महारा

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल,जिला अध्यक्ष कुँवर सजवान, प्रमुख प्रदीप थपलियाल पहुंचे थे। नामांकन के बाद मनोज रावत ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को डाइवर्ट करना और यात्रा के नाम पर स्थानीय छोटे व्यापारियों को परेशान करना, उनकी आजीविका को तोड़ने का पाप बीजेपी ने किया है और जनता इस चुनाव में इनको सबक सिखाएगी।

निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान ने तहसील परिसर में दलबल के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। त्रिभुवन चौहान परंपरागत धोती कुर्ता पहनावा में नामांकन करने के लिए पहुंचे तो सबके आकर्षण के केंद्र बन गए। केदार घाटी अनेक त्रासदी और रोजगार के संकट को झेल रही है। वे जनता के प्रतिनिधि के रूप में यह चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही—3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

You missed

error: Content is protected !!