ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

भाजपा की एक महिला नेता को शादीशुदा प्रेमी के साथ गार्डन में रोमांस करते हुए रंगे हाथों पकड़ा

परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में मौके पर ही पकड़ा और जमकर की पिटाई

हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। यहां भाजपा की एक महिला नेता को शादीशुदा प्रेमी के साथ गार्डन में रोमांस करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रेमी की पत्नी और उसके परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही दोनों का चैट भी वायरल हो रहा है।

महिला नेता के पति की हो चुकी है मृत्यु

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री का शादीशुदा युवक के साथ लंबे समय से अफेयर चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला नेता के पति को इस रिश्ते की भनक लग गई थी, जिसको लेकर दोनों के बीच काफी बहस भी होती थी। बताया जा रहा है कि इस तनाव के कारण महिला नेता का पति डिप्रेशन में चला गया और कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई।

ढाई साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी भाजपा नेत्री कल्पना (काल्पनिक नाम) का कनखल निवासी सचिन शर्मा के साथ पिछले ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह घटना बीती रात की है जब भाजपा नेत्री अपने प्रेमी से मिलने गार्डन पहुंची थी। वहीं, प्रेम सचिन की पत्नी को अपने पति की गतिविधियों पर शक हो गया था। इसके बाद जैसे ही उसका पति घर से निकला पत्नी ने अपने परिजनों के साथ उसका पीछा किया और गार्डन में दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने प्रेमी और भाजपा नेत्री की जमकर पिटाई कर दी।

वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी पार्टियां भी इस मुद्दे को तूल देने में जुट गई हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

You missed

error: Content is protected !!