ब्रेकिंग न्यूज़

 ग्रामसभा जयपुर पाड़ली के गांव देवपुर कुरिया में आयोजित रात्रि चौपाल में मनोज पाठक ने क्षेत्रवासियों से किया आत्मीय संवाद

जनता से आत्मीय जुड़ाव और जनसेवा को बताया अपनी प्राथमिकता, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का दोहराया संकल्प

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

 कालाढूंगी। भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवं कालाढूंगी विधानसभा के भाजपा नेता मनोज पाठक ने आज हल्द्वानी ब्लॉक की ग्रामसभा जयपुर पाड़ली के गांव देवपुर कुरिया में आयोजित रात्रि चौपाल में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।

इस अवसर पर मनोज पाठक ने स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित करना, उनकी भावनाओं को समझना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखना लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

रात्रि चौपाल के दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

मनोज पाठक ने सभी का स्नेह, विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा उनके जीवन का मूल उद्देश्य है तथा वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक नागरिक के सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!