ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने लगातार कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाकर भाजपा में शामिल करने की रणनीति को उनकी डीडी, सीडी और ईडी का कॉन्सेप्ट कहा है।

प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के लिए सबसे पहले डीडी यानी डिमांड ड्राफ्ट से खरीदा जा रहा है अगर नेता खरीदने से नहीं आ रहे हैं तो फिर उन्हें सीडी या किसी और चीज से ब्लैकमेल करके उन्हें शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

यदि तब भी भाजपा कुछ नहीं कर पा रही है तो फिर ईडी का इस्तेमाल कर उनके यहां छापेमारी कराई जा रही है।

जोशी ने कहा कि भाजपा के पास जनता के बीच जाने के लिए असल मुद्दे हैं ही नहीं और इस बार हर हाल में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : इको फ्रेंडली रूप में तैयार हो रहीं मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं, केले के पेड़, बांस, घास और प्राकृतिक रंगों का हो रहा इस्तेमाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.