ब्रेकिंग न्यूज़

दुकान में बैटरी वाले रिक्शा को लगाया चार्जिंग, ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र। संभाजी नगर में एक बड़ा हादास हो गया जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, बुधवार तड़के दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई।

आग बुधवार तड़के 3 से 4 के बीच में लगी है।

जानकारी के मुताबिक, दुकान में एक बैटरी वाले रिक्शा को चार्जिंग में लगाया गया था। उसी में हुए ब्लास्ट से दुकान में भयंकर आग लग गई और इस वजह से आग चारों तरफ फैल गई, जिसमें जलकर दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही आग लगने के बाद दम घुटने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई।

इस तरह एक ही परिवार के 7 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। मृतकों में आसिम वसीम शेख, परी वसीम शेख, 30 वर्षीय वसीम शेख, 23 साल की महिला तन्वीर वसीम, 50 साल की हमीदा बेगम, 35 साल की शेख सोहेल और 22 साल की रेशमा शेख के नाम सामने आए हैं।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रिश्वतखोरी मामले में फरार CGST एडिशनल कमिश्नर गिरफ्तार, CBI ने उत्तराखंड से दबोचा; 40 लाख की रिश्वत का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.