भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख श्री डी. रुवाली जी ने विभिन्न विभागों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों की 75 गांवों में जांच के निर्देश दिए, साथ ही कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में उद्यान विभाग, उरेडा विभाग के किसी भी अधिकारी के उपस्थित न रहने पर ब्लॉक प्रमुख ने गहरी नाराजगी जताई और इसे विभागीय उदासीनता बताया।

पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए पैच कार्यों के एक माह के भीतर ध्वस्त होने पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत चल रहे कार्यों में अनियमितताओं पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।

ब्लॉक कृषि प्रभारी श्री हरिओम शाह के पिछले चार माह से ड्यूटी से नदारद रहने पर ब्लॉक प्रमुख ने वेतन रोकने के आदेश जारी किए।

ब्लॉक प्रमुख ने खांस्यु–रीखाकोट मार्ग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सड़क बन चुकी है, लेकिन पुल का निर्माण न होने से जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वहीं कैड़ा गांव एवं बड़ोंन जूनियर हाई स्कूल का जिक्र करते हुए श्री रुवाली जी ने बताया कि यहां के बच्चों को लदीया नदी पार कर 10–12 किलोमीटर पैदल स्कूल जाना पड़ता है, जिसके चलते बच्चों को अतिरिक्त कपड़े साथ ले जाने पड़ते हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने संबंधित विभागों की कड़ी निंदा की और शीघ्र समाधान की मांग की।

ब्लॉक प्रमुख श्री डी. रुवाली जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 12 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.