राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया।

धमाके से आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं, और इलाके में दहशत फैल गई।

धमाके की सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) की टीमें पहुंच गई हैं और घटनास्थल की छानबीन में जुटी हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी हताहत की खबर नहीं है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और लोगों से अनुशासन बनाए रखने का अनुरोध किया है।

जांच जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावनाओं की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : NSA अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट का हमला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.