नैनीताल में पॉलिटेक्निक कोलेज़ पास पिटरिया क्षेत्र में गुलदार के दहशत के बाद लगाए पिंजरे में फसा गुलदार

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। गुलदार की दहशत के बाद लगाए पिंजरे में फंसा गुलदार। वन विभाग ने शाम को पिंजरा लगाया और देर शाम ही गुलदार पकड़ा गया।
नैनीताल में नगर पालिका वार्ड के पिटरिया क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी ने क्षेत्रवासियों के होश उड़ा दिए थे।ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में गुलदार के दहशत के बाद लगाए पिंजरे में फसा गुलदार

इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई। वन विभाग ने संवेदनशीलता को देखते हुए आज शाम एक पिंजरा लगा दिया।

पिंजरे में एक मुर्गे को चारे के रूप में डाला गया। चारे के पीछे झाड़ियों और पत्तों से छिपाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया।

इसकी सूचना के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। पूर्व सभासद भगवत रावत ने बताया कि गुलदार आए दिन लोगों के बीच से कभी किसी जानवर और कभी किसी मुर्गी को उठा ले जा रहा था।ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में गुलदार के दहशत के बाद लगाए पिंजरे में फसा गुलदार

इसकी शिकायत करने पर आज पिंजरा लगाया गया और पिंजरा लगते ही गुलदार उसमें फंस गया। बताया गया कि बीती 20 अगस्त को इसी क्षेत्र में गुलदार अजय कुमार के घर से मुर्गी उठाकर ले गया था और 21 अगस्त को आंगनबाड़ी स्कूल के बाहर से मुर्गी उठा ले गया था।

स्कूल के अंदर बच्चे पठन पाठन कर रहे थे। गुलदार के आने के बाद से दहशत का माहौल हो गया था।ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में गुलदार के दहशत के बाद लगाए पिंजरे में फसा गुलदार

आज गुलदार के पकड़े जाने के बाद ट्रेंक्यूलाइज करने की तैयारी की गई। क्षेत्र से प्रियांशु, अजय, सुनील, मंनोज, ब्रिज लाल, बंटी, राहुल, अनुज, अजय, राजू आदि मौजूद रहे जबकि वन विभाग की तरफ से रेंजर प्रमोद तिवारी, संतोष जोशी, संतोष गिरी, निमिष दानू, नरेंद्र चंद, हेमा बिष्ट, मनीशा नेगी, नंदन, ऋषभ, मनीष, रजत, देवेंद्र आदि ने पिंजरा लगाया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.