ब्रेकिंग न्यूज़

बी डी पांडे अस्पताल के समीप सरकारी गोदाम में नशेड़ियों के आग लगाने से मचा हड़कंप

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। बी डी पांडे अस्पताल के समीप सरकारी गोदाम में नशेड़ियों के आग लगाने से हड़कंप मच गया

गोदाम में आग ज्यादा फैलती उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग लगने की सूचना दी।

मौके में पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी भी स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुटे रहे।

स्थानीय लोगो ने कहा कि आए दिन नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। मना करने के बाद भी यह लोग नहीं मानते हैं और उनसे लड़ने झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं।

शाम होते ही नशेड़ियों का बी डी पांडे क्षेत्र मे जामा वाडा लग जाता है।

गोदाम में आग बुझाने में छोटे-छोटे बच्चे भी अपने घरो से पानी लेकर सहयोग कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें :  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले पर राहुल गांधी के बयान से गरमाई सियासत, श्री राम सेवा धर्मार्थ न्यास ने जताई आपत्ति
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.