शराब, नशा और तेज रफ्तार, नव वर्ष का जश्न बदला मातम में, कार खाई में गिरने से 3 की मौत, एक युवती लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र अंतर्गत शायं 5:30 बजे एक ऑल्टो कर संख्या यूके 02 टीए 2676 बदियाकोट से सोराग की तरफ आ रही थी।

ग्राम तीख के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई वाहन में चार लोग सवार थे सूचना मिलने पर कपकोट थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कार में चार लोग सवार थे।

जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। एक महिला की खोजबीन जारी है।

स्थानीय की माने तो यह लोग नववर्ष की पार्टी करने क्षेत्र में गए थे और वापसी में यह हादसा हो गया। सोशल मीडिया में घटना से पहले के वीडियो भी वायरल हो रहे है ।

जिसमें युवक और युवती गाड़ी के पीछे सीट में मस्ती करते नजर आ रहे है वहीं दूसरी वीडियो में आगे बैठी युवती बीयर पीती नजर आ रही है।

दुर्घटना इतनी भयावह थी कि गाड़ी सीधे 500मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं : महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.