ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु कड़ी चौकसी

तल्लीताल पुलिस/SST टीम की सघन वाहन चैकिंग अभियान में की 01 लाख 36 हज़ार 5 सौ की नगदी जफ़्त पुलिस कीसंयुक्त

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले *वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

 तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश बोरा के नेतृत्व में पुलिस/SST टीम द्वारा SST जोलीकोट बैरियर पर एक लाल रंग की मारुति ब्रेजा जो कि हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही थी।
वाहन स्वामी सुधीर सरोहा पुत्र  धर्म सिंह निवासी सेक्टर 15 सोनीपत से कुल 1,36,500 रुपये बरामद किये गए।
वाहन स्वामी सुधीर सरोहा से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया।
उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस/SST टीम-

1-  मनोज कुमार SST टीम प्रभारी
2- ASI संदीप नेगी
2- का0 दिनेश कार्की

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.