हल्द्वानी।  नगर निगम में चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन में कमर कस ली है इस बार जिला निर्वाचन विभाग द्वारा हल्द्वानी नगर निगम के चुनाव के लिए बनाए जाने वाले बूथों में कई बदलाव किए गए हैं।

जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जिस मतदान केंद्र में ज्यादा बूथों की संख्या है उन्हें आसपास के सरकारी विद्यालयों या निजी विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा।

हल्द्वानी में राजनीतिक दलों की बैठक लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यह प्रस्ताव बनाया गया है कि मतदान केंद्र और मतदान स्थल लोगों के नजदीक बनाए जाएं और मतदान स्थलों में ज्यादा भीड़ भी ना हो तथा मतदाताओं को सुविधा मिले इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

साथ ही प्रस्ताव पर सभी राजनीतिक दलों द्वारा चर्चा भी की गई है और कुछ सुझाव भी दिए गए हैं अब इन प्रस्तावों को निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्ड में 278 पोलिंग बूथ हैं जिम 2 लाख 33 हजार से अधिक मतदाता हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.