नैनीताल में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया।

नैनीताल नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया तो नैनीताल डीएसए संस्था में चल रहे घोटाले की जांच के साथ खेल अधिकारी नियुक्त करने की मांग उठाई।

वही कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट में स्टोन क्रशरों से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया तो ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की है।

इस दौरान उत्तराखंड से बहारी लोगों द्वारा अवैध होम स्टे संचालन पर कार्रवाई की मांग की और राज्य के लोगों के लिए ही होमस्टे देने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को भरोषा दिया है कि सभी मांग पर कार्रवाई होगी।

वहीं मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाले समय मे लोकसभा चुनाव होने हैं और कार्यकर्ता पिछली बार की तरह एक बार फिर प्रधान मंत्री मोदी को सत्ता की कमान दें। वहीं नैनीताल पालिका और डीएसएस के भ्रष्टाचार पर सीएम ने कहा कि जांच होगी और कार्रवाई भी होंगी बैठक में शामिल थे

 जिला अध्यक्ष जोगेंद्र रौतेला.विधायक सरिता आर्या. प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष. दीवान सिंह बेस्ट. विधायक राम सिंह खेड़ा.मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू जिला पंचायत अध्यक्ष बेलाटोलिया. अरविंद पडियार, दया बिष्ट मोहित लाल साह, मोहित आर्य. नवीन जोशी शांति मेहरा. तारा राणा कविता गंगोला. दीपिका बिनवाल . राधा खोलिया. आदि कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.