ब्रेकिंग न्यूज़

अल्मोड़ा-पिथौरागढ संसदीय सीट के कांग्रेसी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा पहुचे रानीखेत,जनसभा को किया सम्बोधित।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। जैसे जैसे लोक सभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे हर पार्टी का चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। इसी क्रम मे अल्मोड़ा पिथौरागढ संसदीय सीट के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रदीप टम्टा आज रानीखेत पहुचे।

सासंद प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत विधानसभा के भतरौंजखान से क्षेत्रीय जनता के साथ जनसम्पर्क करते हुए रानीखेत पहुचे। यहा केएमओ स्टेशन, सदर बाजार, मीना बाजार, जरुरी बाजार से जनसम्पर्क करते हुए गांधी चोैक मे पहुचकर एक जनसभा को सम्बोधित किया।

सासंद प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने कहा कि आने वाला चुनाव कोई आम लोक सभा चुनाव नहीं है। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। गांधी, नेहरू और डॉ. अंबेडकर का भारत जिंदा रहेगा या एक कट्टरपंथी और पुराण पंथी देश की ओर जाएगा, यह निश्चित होगा।

उन्होने कहा कि देवभूमि, मतलब ईश्वर की भूमि में सभी का स्वागत है, बिना किसी भेदभाव के, मोदी सरकार ने हमारे देश के रोजगार को ही नहीं, इसके गौरव को भी ठेस पहुंचाई है।

भारतीय सेना के जवानों ने अनेक युद्ध जीते और विश्व में शांति सेना के रूप में देश के स्वाभिमान की रक्षा की। इन्ही वीर जवानों पर भारतीय जनता पार्टी ने सबसे बड़ा हमला किया है।

पहले समय में जवान कैप्टन, सूबेदार मेजर जैसी पदवी से सेवानिवृत्त होने के बाद थोड़ी पूंजी जुटाकर घर लाते थे, और कुछ नए कारोबार या दुकान चलाकर औरों को रोजगार देते थे, पर अब 4 साल में फौजी रिटायर होकर साढ़े 5 लाख की पूंजी में वो अपना घर संभाले या फिर नए जीवन की शुरआत करे, यह दुविधा है।

सासंद प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वादा है कि इस अग्निवीर योजना को समाप्त करेंगे। जो मोदी ने किया है, उसका बदला कुमाऊं और गढ़वाल की जनता 19 अप्रैल के इस चुनाव में कांग्रेस को जितवाकर जरूर देगी और लोकतंत्र को बचाएगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रचना रावत, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, नेहा साह माहरा, पू्र्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, जिला पंचायत प्रतिनिधि हेमन्त रौतेला, त्रिलोक आर्या, रमेश पंत, अंकिता पडेलिया पंत, कमलेश बोरा, मोहन सिंह नेगी, अजय बबली, सोनू क़ुरैशी, दीपक पंत, विनीत चौरसिया, चन्दन सिंह बिष्ट सहित अनेको कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : तल्ला रामगढ़ और झूतियां में क्षेत्रवासियों से मिले हरीश पनेरु, समस्याओं और विकास कार्यों पर किया संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.