ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर : चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियोपिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने पर
खबर शेयर करे -

दो दोस्तों के बीच मामूली मारपीट बदली खूनी संघर्ष में,एक की मौत

हरिद्वार/रूड़की। दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ने एक दूसरे पर लकड़ी के फट्टों से हमला कर दिया। इसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, ललित पुत्र देवी चंद्र और काला पुत्र अमर सिंह निवासी गांव रिठोड़ा ग्रंट थाना सिडकुल अपनी बाइक ठीक कराने धनौरी आए थे। मिस्त्री बाइक ठीक कर रहा था।

दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ने पास में पड़े लकड़ी के फट्टे उठा लिए और इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते एक दूसरे पर फट्टे से हमला कर दिया।

इस घटना में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल काला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिरान कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। एक घायल है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  डी.एस.बी. परिसर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

You missed

error: Content is protected !!