झूठी निकली दुष्कर्म की शिकायत, सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती, रूपयों के लिए लगाया आरोप, युवती समेत 2 गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती के बाद दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर लाखों रुपये की मांग करने के मामले में पुलिस ने युवती सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित मिलकर गैंग चला रहे थे, जिसमें इंस्टाग्राम पर लड़कों को दोस्ती के नाम पर फंसाकर धन की मोटी वसूली की जाती थी। पुलिस नै रुड़की के एक अधिवक्ता समेत अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के इंस्टाग्राम पर महक शर्मा के नाम से एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद कुछ दिन बातचीत हुई। फिर अचानक एक दिन युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मंगलौर कोतवाली में शिकायत दी। इसके बाद युवक और उसके परिवार को ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये मांगे गए।
परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
युवक के स्वजन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने माजरी, खानपुर हरिद्वार निवासी अनंगपाल की तहरीर पर आरोपित इलमा निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, अधिवक्ता वीरेंद्र धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की, राशिद और वाजिद उर्फ पाटी निवासीगण रामपुर रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
एएसपी लक्सर मनोज ठाकुर के निर्देशन में तत्कालीन थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने गैंग की कुंडली खंगाली। पिछले दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिस पर खानपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले की तेजी से जांच करते हुए आरोपित इलमा निवासी शाहजहांपुर और वाजिद निवासी रामपुर रुड़की को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवाओं को दोस्ती के जाल में फंसाने के बाद उन पर झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करता है और रकम ऐंठते थे। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने गैंग का भंडाफोड़ करने पर पुलिस टीम को शाबाशी दी है।
दबाव बनाने को दर्ज कराया झूठा मुकदमा
आरोपित शुरुआत से ही युवक व उसके चचेरे भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाते रहे लेकिन, दाल में काला नजर आने पर पुलिस मामले की गहराई तक गई।
यहां तक आरोपितों ने किसान यूनियन के अलग-अलग गुटों के कार्यकर्ताओं को मंगलौर कोतवाली भेजकर पुलिस पर भी दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके बावजूद पुलिस दबाव नहीं आई। शुरुआती छानबीन में आरोपितों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आई।
आरोपित शुरू से ही युवक व उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाते रहे, मामले में संदेह होने पर पुलिस मामले की गहराई तक गई। यहां तक आरोपितों ने किसान यूनियन के
गुटों के कार्यकर्ताओं को मंगलौर कोतवाली भेजकर पुलिस पर भी दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके बावजूद पुलिस दबाव नहीं आई। शुरुआती छानबीन में आरोपितों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आई।
एएसपी लक्सर मनोज कुमार ठाकुर ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर छानबीन कराई। एक टीम ने युवती के घर शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश जाकर भी छानबीन की।
अधिवक्ता के बारे में भी जानकारी जुटाई। तब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित यहीं नहीं रुके, उन्होंने फिर भी कोर्ट के आदेश पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि, पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
पुलिस युवती के आरोपों पर विश्वास कर लेती या फिर राजनीतिक व किसान यूनियन के दबाव में आ जाती तो निर्दोष होने के बावजूद चचेरे भाइयों के जेल जाने से उनका भविष्य खराब हो जाता। पुलिस ने मामले को बेहद संवेदनशीलता से लिया और दूध का दूध पानी का पानी कर दिखाया।














