ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

होटल में लड़के संग ठहरी थी लड़की, लड़ाई हुई तो चौथी मंजिल से लगा दी छलांग

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में दिनदहाड़े सनसनीखेज घटना, युवक हिरासत में, वीडियो वायरल

दिल्ली।  शुक्रवार दोपहर फर्श बाजार इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक 20 वर्षीय युवती ने 60 फीट रोड स्थित होटल संतोष रेजीडेंसी की चौथी मंज़िल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से होटल स्टाफ और आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती होटल की खिड़की पर बैठी नजर आई, तभी नीचे खड़े लोगों की भीड़ देखते-देखते वह अचानक नीचे कूद गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक के साथ होटल में ठहरी थी युवती

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती सुंदर नगरी इलाके की रहने वाली है और उसके साथ बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) का 22 वर्षीय युवक होटल में ठहरा हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया और इसी दौरान युवती ने गुस्से व भावनात्मक आवेग में चौथी मंज़िल से छलांग लगा दी।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम में PCR कॉल की गई। सूचना मिलते ही फर्श बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।

युवक हिरासत में, जांच जारी

घटना के बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया। होटल स्टाफ और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल दोनों के बीच हुए विवाद की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस होटल के CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत श्री राम सेवक सभा ने लगाए 60 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

You missed

error: Content is protected !!