ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। विकासनगर में हुई हत्या का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने महिला और प्रेमी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक चौकी डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत जलालिया पीर के पास 19 अक्टूबर को यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया था।

जिसकी शिनाख्त उसके भाई नितिन कुमार द्वारा अरूण कुमार उर्फ जुगनू निवासी ग्राम बुलाकीवाला विकासनगर के रूप में की गई। भाई के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण उसने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में मृतक किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने अज्ञात जिसकी पहचान परम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह के रूप में हुई उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि उसने मृतक की पत्नि रमिता के कहने पर ही हत्या की। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंध के चलते वारदात को अंजाम

पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि अभियुक्त परम सिंह और मृतक की पत्नी रमिता का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभियुक्त परम सिंह ने पूछताछ में बताया कि हलवाई का काम करता है और शादी में काम के सिलसिले में विकास नगर आता रहता है। एक शादी के दौरान ही उसकी रमिता से मुलाकात हुई थी ।

दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों मिलने लगे। जिसके बाद रमिता ने बताया कि उसका पति उसे मारता है। अगर उसे रास्ते से हटा दें तो वो दोनों साथ रह सकते हैं। जिसके बाद दोनों ने मिलकर रमिता के पति को मारने का प्लान बनाया।

पूछताछ में अभियुक्त परम सिंह ने बताया कि उसने देहरादून आकर मृतक अरूण को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद उसने देशी शराब के ठेके से अभियुक्त ने देशी जाफरान खरीदी और फिर वो यमुना नदी के किनारे गया।

जहां पर उसने अरूण को शराब पिलाई जैसे ही अरूण बाथरूम करने के लिये नदी के किनारे गया तो आरोपी ने पीछे से जाकर गमछे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को यमुना नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, किराये के मकान में पंखे से लटका मिला शव; पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

You missed

error: Content is protected !!