ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़। नगर के वड्डा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। महिला कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से पिथौरागढ़ आई थी।

किन कारणों से महिला की हत्या की गई फिलहाल इन कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वड्डा क्षेत्र के सुवाकोट गांव निवासी माधवी चिलकोटी (65) पत्नी स्व. रमेश चंद्र परिवार के साथ दिल्ली में रहती थीं। कुछ दिन पूर्व ही वह अपने घर आई थीं।

बताया जा रहा है कि उनके दोमंजिला मकान के कमरों में कुछ मजदूर किराये पर रहते हैं। माधवी देवी दूसरी मंजिल पर रहती थीं।

रविवार सुबह जब काम करने वाली महिला वहां पहुंची तो माधवी देवी का दरवाजा टूटा हुआ था। महिला ने जब भीतर जाकर देखा तो माधवी देवी कमरे में मृत हालत में थीं।

महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों की सूचना पर वड्डा चौकी और जाजरदेवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ ही जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो किराये पर रहने वाला नेपाली युवक फुटेज में नजर आया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान, फड़-ठेले जब्त, दर्जनों चालान

You missed

error: Content is protected !!